कानपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी बने अनाथ बच्चों के अभिभावक
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को 4 बजे दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप से उन अनाथ बच्चों के अभिभावक बने, जिन्होंने कोविड काल में अपने माता-पिता को खो दिया था। जिलाधिकारी ने उन्हें मिठाई, दीया-बत्ती, चॉकलेट और किताबें भेंट कीं और कहा कि एक अभिभावक के रूप में वे हर पल उनके साथ खड़े हैं।