कानपुर: मेस्टन रोड में विस्फोट के बाद एक मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने डेढ़ सौ कुंतल पटाखा किया बरामद
मेस्टन रोड में हुए विस्फोट के बाद पुलिस लगातार अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार को एक मकान में छापेमारी कर करीब 150 कुंतल पटाखा बरामद किया। कोतवाली एसीपी ने शुक्रवार 10 बजे बताया कि राम गोला निवासी मो. मेराज कुरैशी और उनके भाई के घर पर 150 कुंतल पटाखा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।