कासगंज: पवसरा गांव के समीप सड़क खराब होने के कारण गड्डे में फंसकर ई-रिक्शा पलटा, यात्रियों को लोगों ने सुरक्षित निकाला बाहर
कासगंज के सहावर गेट पर पवसरा ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों में फंसकर एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद कर यात्रियों को बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और जलभराव व गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान करने मांग की है।