अमरिया: अमरिया थाना क्षेत्र के हाईवे पर बाइक सवार की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल
थाना अमरिया क्षेत्र के बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बड़ेपुरा गांव के दबका गौटिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में नवदिया जिठनिया निवासी 40 वर्षीय रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 36 वर्षीय मंजीत कौर ग