बीना: विधायक ने स्टार होम कॉलोनी में सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कई पार्षद रहे मौजूद
Bina, Sagar | Apr 4, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के स्टार होम्स कॉलोनी में नगर पालिका के द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर विधायक निर्मला सप्रे ने कई पार्षद एवं मनोनीत पार्षदों के साथ मौके का शनिवार करीब 3:00 बजे निरीक्षण किया। और गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए हैं। विधायक का कहना है कि निरंतर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।