कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रांशी चौराहे के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रांशी चौराहे के पास ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते ट्रांसफार्मर बुरी तरीके से जलने लगा।लोगों की काफी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई । लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।