कानपुर: थाना सीसामऊ में हुई सरिया चोरी प्रकरण में बरामदी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में डीसीपी सेन्ट्रल द्वारा दी गई जानकारी
थाना सीसामऊ में 667kg सरिया एवं घोड़ा तांगा चोरी प्रकरण में बरामदी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में डीसीपी सेन्ट्रल जानकारी देते हुए बताया कि, सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर की सटीक सूचना पर आज अफीम कोठी चौराहे से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम प्रदीप, पीयूष सोनकर और इरशाद खान है, जिनके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया है।