कानपुर: रायपुर का थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस जांच में जुटी
थाना रायपुरवा अन्तर्गत आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव जूही ढाल के पास पड़ा मिला है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि उक्त व्यक्ति यहां लेटा हुआ था। जिसकी गर्मी के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रही है। पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।