ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में तैयारियों की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रवण प्रमोद हार्दिकर ने शनिवार को दोपहर के लगभग 2 बजे ठाकुरगंज प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुविधा की जानकारी ली.