जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारपीट प्रकरण के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी को मंगलवार शाम 6:00 बजे गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत मारपीट प्रकरण मामले के आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर संबंधीत धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है