दीगोद: सुल्तानपुर हाड़ा मार्केट में नाले में कीचड़-गंदगी की सफाई न होने से लोगों में नाराजगी, बीमारियों का खतरा
Digod, Kota | May 27, 2026 सुल्तानपुर कस्बे के हाड़ा मार्केट स्थित छन्नू भाई की गली से गुजरने वाले नाले की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि यह नाला सुल्तानपुर बस स्टैंड से शुरू होकर मठ के बालाजी तक जाता है। लंबे समय से इसकी सफाई