करपी: मानिकपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Karpi, Arwal | Jun 20, 2026 मानिकपुर थाना में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए आयोजित बैठक में गण मान्य लोग उपस्थित हुए। थाना अध्यक्ष स्मिता उपाध्याय ने सभी लोगों से मुस्लिम भाइयों के इस महत्वपूर्ण पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए मदद मांगी।