बबेरू: बबेरू तहसील के मरौली गांव में खेत के गड्ढे में नहाते समय 8 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
Baberu, Banda | Jul 14, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र के बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी मासूम बच्ची शिक्षा देवी पुत्री अवधेश कुमार उम्र करीब 8 वर्ष सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी, खेतो मे भरे पानी पर नहाने लगी तभी नहाते समय गहरे पानी पर चली गई, जिससे पानी में डूबने से मौत हो गई, मौत से कोहराम मच गया,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।