विभूतिपुर: विभूतिपुर में खोकसाहा चिमनी के पास बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में छात्र की मौत, पिता ने दी शिकायत
खोकसाहा संस्कृत विद्यालय और चिमनी के पास रविवार की रात्रि बाइक और अज्ञात वाहन की आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गया। जिसमें खदियाही नासीकात वार्ड 8 निवासी संजय प्रसाद का 18 वर्षीय एकलौता पुत्र रजनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गया। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है। कहा कि मेरा पुत्र अपने घर खदियाही आ रहा था।