विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने तीन न्यायालय वारंटी को किया गिरफ्तार, शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विभूतिपुर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा से तीन न्यायालय वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी गांव के हीं रामचंद्र पासवान का पुत्र शंभू पासवान, रंजन पासवान और सुरेश पासवान है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।