गुमला: कीचड़ और बदबू से बेहाल बाजार टांड़, वर्षों से नारकीय हालात में जीने को मजबूर लोग
Gumla, Gumla | Jul 7, 2026 गुमला शहर के बीचों-बीच स्थित बाजार टांड़ एवं आसपास के मोहल्लों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों कीचड़ और बदबू से पूरी तरह बेहाल है। सड़क पर फैली गंदगी और जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों को रोज इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ता है जबकि कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। यह समस्या आज की नहीं बल्कि कई वर्षों से है।