गुना नगर: पवन कॉलोनी: स्कूल में छात्र से मारपीट, आंख पर मुक्का लगने से घायल, परिजनों ने लगाया गुमराह करने का आरोप
गुना के एक निजी स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र अंशुल सोनी के साथ सहपाठी ने मारपीट कर दी। आंख पर मुक्का लगने से वह घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना छिपाने के लिए बच्चे के बीमार होने की जानकारी दी। जिला अस्पताल में जांच के बाद मारपीट का खुलासा हुआ, जहां छात्र का इलाज जारी है।