कुशलगढ़: रेलवे सर्वे के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, SDM कार्यालय पर नारेबाजी, पहाड़ी मार्ग से सर्वे की मांग
रेलवे सर्वे के विरोध में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कुशलगढ़ उपखंड कार्यालय के बाहर वारसिंगा, पलकवाड़ा, नानीकासाथा, डूंगरीपाड़ा, देवदासाथा, पिपलीपाड़ा, हिमामपुर, ठूमत, चूड़ादा, रातीमहुड़ी सहित कई गांवों के ग्रामीणों और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने "रेलवे सर्वे बंद करो", "हमें नहीं चाहिए रेल" और "किसानों की आजीविका बचाओ" जैसे नारों के साथ उपखंड