जगाधरी: कलानौर बॉर्डर पर एंटीनाक्यूरिक सेल ने 4 लड़कों को 110 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अरुण कुमार ने सूचना के आधार पर चार लड़कों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक लड़के से 50 ग्राम तो तीन लड़कों से 60 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते जेल भेज दिया है।