जगाधरी: यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कपाल मोचन मेले में पंजाब से आ रहे हैं लोग
कपाल मोचन मेले के अंदर सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब से आते हैं। इसको लेकर यमुनानगर रेलवे स्टेशन के ऊपर भी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर रेलवे विभाग की ओर से उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से सीधी बस सेवा रेलवे स्टेशन के बाहर से ही श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है।