जगाधरी: खानपुर: सरकारी डिपो संचालक पर उपभोक्ता ने कोटे का गेहूं न देने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
सीमा देवी ने बताया कि हर महीने डिपू संचालक उनको ऐसे ही गेहूं नहीं देता। जबकि डिपो के अंदर सरकारी गेहूं पड़ी हुई नजर आ रही है। उसने कहा कि उसके पति भी बीमार है और उसके बच्चों को वह ऐसे ही टाल देता है। जिस पर उसने परेशान होकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की।