जबलपुर: रबी उपार्जन में अव्यवस्था से किसानों में आक्रोश, स्लॉट बुकिंग और भुगतान की मांग तेज
जबलपुर भारतीय किसान संघ जिला जबलपुर ने रबी उपार्जन 2026 में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि स्लॉट बुकिंग नहीं होने, सर्वर समस्या, गेहूं उठाव में देरी और भुगतान अटकने से किसान परेशान हैं। संघ ने मांग की है कि सभी किसानों की स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित की जाए, पर्याप्त वारदान उपलब्ध कराए जाएं औ