चंदौसी: चंदौसी में आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार प्रसार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किया गया रवाना
चंदौसी मे, जहां राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चंदौसी जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. विदुषी विशेष रूप से मौजूद रहीं।