आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों द्वारा डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, "आप मेरा परिवार हैं, मैं आपका अभिभावक हूं। आपके सम्मान की रक्षा मेरी जिम्मेदारी है।"
सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में केवल माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि होगी।
.
.
.
.
#Agra #AgraCantt #RPF #IndianRailways #BreakingNews
Fatehabad, Agra | Jul 13, 2026