मसूरी के आईडीएच स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि फायर सर्विस को उस पर काबू पाने में करीब 6 घंटे का समय लग गया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने दावा किया कि आग कुछ शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, आग से रीसाइक्लिंग के लिए रखे गए कचरे को भारी नुकसान पहुंचा है।
हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कूड़ा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
#Mussoorie #Uttarakhand #FireIncident #GarbageDump #MRFCenter BreakingNews