पनागर: शौक में बने चोर: रांझी पुलिस ने गाड़ी चलाने की चाहत में दो एक्टिवा उड़ाने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा
कहते हैं शौक बड़ी चीज है, लेकिन जब यही शौक सीधे अपराध की दहलीज पर ले जाए, तो अंजाम सलाखें ही होता है। ऐसा ही एक दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला जबलपुर के थाना रांझी क्षेत्र में सामने आया है, जहां घर में खुद की गाड़ी न होने और टू-व्हीलर चलाने का शौक पूरा करने के लिए दो 14 वर्षीय नाबालिग लड़कों ने चोरों का रूप धर लिया। इन दोनों 'शौकीनों' ने पुरानी चाबियों का जुग