घोड़ाडोंगरी: लूट मामले में फरार आरोपी भोला उर्फ रविंद्र कवड़े गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई जारी
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सारणी पुलिस ने लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।