राजगढ़: राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता, पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का किया खुलासा
राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस के द्वारा शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान एसडीओपी मिनी शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फरियादी गजराज लववंशी के घर हुई 15 लाख की चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से चोरी किया गया माल बरामद किया है।