बांसवाड़ा: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक से 25 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद, एक युवक को दबोचा
सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 25 ग्राम एम डी के साथ गिरफ्तार किया गया।आरोपी की पहचान एजाज मंसूरी (पिता उमर फारुख), उम्र 24 साल, निवासी बागीदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) की 25 ग्राम मात्रा बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।