बांसवाड़ा: झुपेल कैनाल के पास गिट्टी से भरा डंपर पलटा, चालक हुआ घायल
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुपेल केनाल पुलिया के समीप रविवार को गिट्टी से भरा डंपर पलटने का मामला सामने आया हे।दोपहर 12बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद डंपर मे फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल भेजा गया। स्थानीय युवक राजेंद्र चरपोटा ने बताया कि झुपेल के जांबूडीपाड़ा से लगाकर लिमथान तक सड़क बिलकुल क्षतिग्रस्त हे।