बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में कार्यरत पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारियों ने ठेका कंपनी के खिलाफ चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत
एमजी अस्पताल, में कार्यरत पन्नाधाय सिक्युरिटी सर्विसेज के कर्मचारियों ने ठेका कंपनी के विरुद्ध शनिवार दोपहर 12 बजे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को एक गंभीर शिकायती पत्र सौंपा है। कर्मचारियों ने कंपनी पर वेतन में अनियमितता, निर्धारित वेतन से कम भुगतान, साप्ताहिक अवकाश न देने और नौकरी से निकालने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।