दमोह: सिलापुरी के जंगल में महुआ बीनने गए युवक पर भालू का हमला, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह हटा सिलापुरी बीट में महुआ बीनने गए 32 वर्षीय रामचरण आदिवासी पर शनिवार दोपहर भालू ने हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम करीब 6 बजे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। वन विभाग ने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी।