जशपुर: जशपुर में डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी का खेल बेनकाब, 17 टन अवैध उर्वरक किया गया जब्त, SDO राकेश पैंकरा ने दी जानकारी
जशपुर में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर कथित रूप से गुमराह कर अवैध उर्वरक बेचने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम खारीबहार में छापामार कार्रवाई के दौरान एक मकान से 342 बोरी, लगभग 17 टन भूमि शक्ति ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर उर्वरक बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस उर्वरक को डीएपी खाद बताकर किसानों को ब