गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 वारंटी व अन्य कांडों में 16 को किया गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे डकैती कांड,SCST एक्ट,दहेज हत्या कांड,धोखाधड़ी कांड,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 23 को गिरफ्तार किया है।