जयपुर: हवामहल पर आधी रात को इंजीनियरिंग छात्र पर गाड़ी चढ़ाने वाले युवक को मुहाना से गिरफ्तार किया गया, टैक्सी कार भी ज़ब्त
Jaipur, Jaipur | May 8, 2026 हवा महल पर रविवार सोमवार की मध्य रात्रि तकरीबन 1:30 बजे के आसपास वीडियो शूट करने के लिए पहुंचे इंजीनियरिंग छात्र व छात्रा पर रिवर्स लाकर गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी को मुहाना थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी टैक्सी कार भी जप्त कर ली गई है। स्टूडेंट्स ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ा