पट्टी: नरसिंहपुर व बेलखरनाथ धाम पुल के पास धंसी सड़क, हादसों को दे रही न्योता, कटान से बढ़ा खतरा
चिलबिला-पट्टी मुख्य सड़क पर राहगीरों का सफर अब जोखिम भरा हो गया है। ब्लॉक क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव स्थित पुल के पास और बाबा बेलखरनाथ धाम पुल के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क के मुहाने पर हुए इस गहरे कटान के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग बेखबर बना हुआ है। नरसिंहपुर गांव के पास स्थित पुलिया के ठ