बहोरीबंद: बंदरचुआ नाले के बीच बसा प्रकृति का अनोखा स्वर्ग
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के सुपेली ग्राम पंचायत में पहाड़ियों और नाले के बीच बसा है खूबसूरत प्राकृतिक स्थल बंदरचुआ। शांत वातावरण, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाती है। स्थानीय लोगों ने आज मंगलबार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि यह स्थान वर्षों से सिद्ध संतों की तपोस्थली रहा है।