भारत की ऊर्जा यात्रा में एक नया अध्याय।
34.2k views | Delhi, India | Jul 6, 2026 भारत की ऊर्जा यात्रा में एक नया अध्याय। राजस्थान के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) राष्ट्र को समर्पित की गई। अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना भारत की रिफाइनिंग एवं पेट्रोकेमिकल क्षमताओं को सुदृढ़ करने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा औद्योगिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे। #Refinery #HRRL #JewelOfTheDesert #MoPNG