बिंदकी: मौहार गांव में घरेलू विवाद के चलते नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के मौहार गांव में सोमवार की शाम को घरेलू विवाद के चलते सुनैना देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी सोनू ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस सोमवार की देर शाम 7:30 बजे मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी।