गिरिडीह: बंगारो हत्याकांड: पुलिस की तेज़ कार्रवाई, आरोपी रेणु देवी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल
बंगारो गांव में हुए इन्द्रदेव यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी रेणु देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि रेणु देवी पहले से गिरफ्तार भोला यादव उर्फ भोला गोप की पत्नी है।