बिरौल: कौरम के अभाव में बिरौल प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज
बिरौल प्रखंड प्रमुख मुखी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को कौरम के अभाव में खारिज हो गया। विशेष बैठक में 35 पंचायत समिति सदस्यों में से केवल 12 सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि प्रस्ताव पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक था। ढाई घंटे इंतजार के बाद बैठक स्थगित कर दी गई।