जगाधरी: यमुनानगर स्वच्छता अभियान के तहत जिले को मिलने वाली रैंकिंग को लेकर निगम अधिकारियों ने लोगों से लिया फीडबैक
लोगों के घरों से डोर टू डोर कचरा उठाने को लेकर के आज निगम के अधिकारियों ने लोगों के बीच पहुंचकर अलग-अलग जगह से उनका फीडबैक लेने का कार्य किया। ताकि इस रैंकिंग के आधार पर जिले को कौन सा स्थान मिलेगा इस बात का चयन किया जा सके। जिसमें लोगों ने अधिकारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।