पिड़ावा: वन विभाग पिड़ावा की बड़ी कार्रवाई, तीन आरामशीने जब्त कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां की बरामद
पिड़ावा वन विभाग द्वारा शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अवैध आरा मशीनों को जप्त कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां बरामद की है।क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा विजय सिंह ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि उपवन संरक्षक सागर पवार के निर्देशन में पिड़ावा वन्य क्षेत्र के रायपुर इलाके में कार्यवाही करते हुए तीन अवैध आरा मशीनों को जप्त किया है।