कोल: कंट्रोल रूम तिराहे पर बाइक से टकराने के बाद पलटा ई-रिक्शा, चालक दबा, 2 लोग घायल
Koil, Aligarh | Apr 11, 2026 सिविल लाइन क्षेत्र के कंट्रोल रूम तिराहे पर बाइक और ई-रिक्शा की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक से टकराने के बाद ई रिक्शा पलट गया। घटना देख रहा कि इकट्ठा हो गए और ई-रिक्शा को खड़ा कर नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। इस दौरान बाइक सवार भी गिर गया और दोनों ही घायल हो गए। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में सवारियां नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।