Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

उदयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर UIT की अलसुबह गीतांजलि मार्ग पर बड़ी कार्रवाई #udaipurnews

Girwa, Udaipur | Nov 11, 2022

MORE NEWS

#उदयपुर उदयपुर में देर रात वाहन की टक्कर से घायल तेंदुआ, रेस्क्यू टीम पर भी किया हमला !
#udaipur #TopNews

#उदयपुर उदयपुर में देर रात वाहन की टक्कर से घायल तेंदुआ, रेस्क्यू टीम पर भी किया हमला ! #udaipur #TopNews

Girwa, Udaipur | Jun 4, 2026

जिला कलक्टर ने किया घासा क्षेत्र का सघन दौरा
विकास कार्यों और जनसेवाओं का लिया जायजा
सीएचसी, तहसील का निरीक्षण
बजट घोषणाओं सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#Udaipur #viralreelschallenge #vlog #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 4 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को मावली उपखंड के घासा तहसील क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों, जनसेवा संस्थानों एवं राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल गुरुवार अपराह्न बाद घासा पहुंचे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीएमएफटी मद से संचालित विकास कार्यों, तहसील कार्यालय तथा गंधर्व सागर तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया, तहसीलदार राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सीएचसी का निरीक्षण, भवन सुधार का प्रस्ताव भेजने के निर्देश :
श्री अग्रवाल ने घासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।हाल ही पीएचसी से सीएमसी में क्रमोन्नत हुए अस्पताल का भवन अपेक्षा और आवश्यकतानुसार नहीं होने से उन्होंने मरम्मत एवं उन्नयन के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।

डीएमएफटी कार्यों की गुणवत्ता परखी :
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने देवाली गांव में बजट घोषणा के तहत चल रहे उदयसागर से बागोरिया नहर कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुड़ा पहुंचकर डीएमएफटी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

तहसील कार्यालय पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं :
जिला कलक्टर ने घासा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व एवं जनसेवा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। तहसीलदार राधेश्याम जोशी से ई-फाइल, राजस्व प्रकरणों की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गंधर्व सागर तालाब का किया अवलोकन :
श्री अग्रवाल ने मांगथला गांव पहुंचकर गंधर्व सागर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, जल संरक्षण एवं उससे जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

आमजन से संवाद :
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने किया घासा क्षेत्र का सघन दौरा विकास कार्यों और जनसेवाओं का लिया जायजा सीएचसी, तहसील का निरीक्षण बजट घोषणाओं सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #Udaipur #viralreelschallenge #vlog #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 4 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को मावली उपखंड के घासा तहसील क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों, जनसेवा संस्थानों एवं राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल गुरुवार अपराह्न बाद घासा पहुंचे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीएमएफटी मद से संचालित विकास कार्यों, तहसील कार्यालय तथा गंधर्व सागर तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया, तहसीलदार राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सीएचसी का निरीक्षण, भवन सुधार का प्रस्ताव भेजने के निर्देश : श्री अग्रवाल ने घासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।हाल ही पीएचसी से सीएमसी में क्रमोन्नत हुए अस्पताल का भवन अपेक्षा और आवश्यकतानुसार नहीं होने से उन्होंने मरम्मत एवं उन्नयन के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। डीएमएफटी कार्यों की गुणवत्ता परखी : दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने देवाली गांव में बजट घोषणा के तहत चल रहे उदयसागर से बागोरिया नहर कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुड़ा पहुंचकर डीएमएफटी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। तहसील कार्यालय पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं : जिला कलक्टर ने घासा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व एवं जनसेवा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। तहसीलदार राधेश्याम जोशी से ई-फाइल, राजस्व प्रकरणों की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गंधर्व सागर तालाब का किया अवलोकन : श्री अग्रवाल ने मांगथला गांव पहुंचकर गंधर्व सागर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, जल संरक्षण एवं उससे जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। आमजन से संवाद : दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Girwa, Udaipur | Jun 4, 2026

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगाई दौड़
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’
जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झण्डी
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#RunforEnvironment #environmentalawareness #environment #saveenvironment #viralpost #vlog #viralreelschallenge #nonfollowers
उदयपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत विंध्यम ग्रैंड होटल से जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रन फाॅर एनवायरमेंट का आगाज किया। इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों,  महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने बताया कि  कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राहाड़ा फाउण्ड़ेशन द्वारा गोकाष्ठ, मैसर्स रिलायन्स किमोटैक्स द्वारा जीरो लिक्विड डस्चार्ज, ग्लोबल इन्टरप्राइजेज द्वारा बायो एसटीपी, मैसर्स ब्लू प्लानेट द्वारा बायोमेथेनेशन एवं श्री नारायण शोध संस्थान व इंजिनियर्स एण्ड इंजिनियर्स द्वारा बायोडीजल की प्रदर्शनी लगाई गई। इनके के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल तकनीकों, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के पुनः उपयोग तथा वैकल्पिक एवं स्वच्छ ऊर्जा स्त्रोतों के महत्व को  प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता एवं प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन शैली अपनाने का संदेश प्रसारित करना था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह दर्शाया कि समाज पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेडू राम यादव, उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा एवं विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगाई दौड़ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झण्डी @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #RunforEnvironment #environmentalawareness #environment #saveenvironment #viralpost #vlog #viralreelschallenge #nonfollowers उदयपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विंध्यम ग्रैंड होटल से जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रन फाॅर एनवायरमेंट का आगाज किया। इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राहाड़ा फाउण्ड़ेशन द्वारा गोकाष्ठ, मैसर्स रिलायन्स किमोटैक्स द्वारा जीरो लिक्विड डस्चार्ज, ग्लोबल इन्टरप्राइजेज द्वारा बायो एसटीपी, मैसर्स ब्लू प्लानेट द्वारा बायोमेथेनेशन एवं श्री नारायण शोध संस्थान व इंजिनियर्स एण्ड इंजिनियर्स द्वारा बायोडीजल की प्रदर्शनी लगाई गई। इनके के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल तकनीकों, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के पुनः उपयोग तथा वैकल्पिक एवं स्वच्छ ऊर्जा स्त्रोतों के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता एवं प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन शैली अपनाने का संदेश प्रसारित करना था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह दर्शाया कि समाज पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेडू राम यादव, उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा एवं विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 4, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया पेड़ बचाने का संदेश
सीसीआरटी के ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 में स्कूली बच्चे कर रहे प्रतिभा प्रदर्शन
@followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur News 24 Udaipur
#viralreelschallenge #vlog #viralpost #Udaipur #nonfollowers
उदयपुर, 4 जून। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मावकाश शिविर में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संदेशपरक कौशल भी दिखा रहे हैं। भूपालपुरा स्थित मिकाडो स्कूल में आयोजित हो रहे शिविर इंद्रधनुष 2026 में बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग के माध्यम से पेड़ बचाने का संदेश दिया।

सांस्कृतिकक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के अभीक सरकार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 के दौरान स्कूली बच्चों को लोकनृत्य, मांडणा, अभिनय, मूकाभिनय, पेपरमेशी, पॉटरी, काइट मेकिंग, नेचुरल वेस्ट से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग ले रहे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को बच्चों ने रंगीन पतंगें बनाकर पेड़ बचाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नीलोफर मुनीर, सुंदर भंडारी, हितेश पानेरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया पेड़ बचाने का संदेश सीसीआरटी के ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 में स्कूली बच्चे कर रहे प्रतिभा प्रदर्शन @followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur News 24 Udaipur #viralreelschallenge #vlog #viralpost #Udaipur #nonfollowers उदयपुर, 4 जून। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मावकाश शिविर में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संदेशपरक कौशल भी दिखा रहे हैं। भूपालपुरा स्थित मिकाडो स्कूल में आयोजित हो रहे शिविर इंद्रधनुष 2026 में बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग के माध्यम से पेड़ बचाने का संदेश दिया। सांस्कृतिकक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के अभीक सरकार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 के दौरान स्कूली बच्चों को लोकनृत्य, मांडणा, अभिनय, मूकाभिनय, पेपरमेशी, पॉटरी, काइट मेकिंग, नेचुरल वेस्ट से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग ले रहे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को बच्चों ने रंगीन पतंगें बनाकर पेड़ बचाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नीलोफर मुनीर, सुंदर भंडारी, हितेश पानेरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 4, 2026

डीएमएफटी की 12वीं शासी परिषद की बैठक आयोजित
250 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली प्राथमिकता
राज्य सरकार से अनुमति के बाद अस्पताल में रिक्त पदों पर डीएमएफटी मद से चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ
जिला अस्पताल में स्थापित होगी एमआरआई मशीन
लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#Udaipur #DMFT #viralreelschallenge #vlog #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 4 जून। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की 12वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में डीएमएफटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ट्रस्ट की आय-व्यय, पूर्व बैठकों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के नवीन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला परिषद एसीईओ विरमा राम ने बताया कि बैठक में करीब 250 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बैठक में रखे गए। साथ ही गत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। डीएमएफटी मद अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक विभिन्न विभागों में करीब 1069 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल पर विशेष फोकस
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पूर्व में स्वीकृत कार्यों की लंबित तकनीकी स्वीकृतियां शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर आमजन को लाभ प्रदान करें। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां समाप्त होने से पूर्व शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्य पूर्ण करने का सुझाव दिया।

डीएमएफटी से चिकित्सालयों के रिक्त पद भरने का मार्ग प्रशस्त
बैठक में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने जानकारी दी कि राज्य सरकार से आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद डीएमएफटी मद से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने विद्यालयों में आवश्यक भवन, कक्षाकक्ष, पेयजल सुविधाओं तथा अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने डीएमएफटी मद से संसदीय संकुल स्थापना, ब्लॉक स्तर पर युवाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण, बावड़ियों के निर्माण, चारागाह विकास, आईटीआई में कौशल विकास केंद्रों के संचालन तथा एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार करने का सुझाव रखा।  

जोशी ने दिया सुरक्षित विद्यालय भवनों का सुझाव
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने पर बल देते हुए कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित भवन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।  
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने  विद्यालयों में जर्जर कक्षा-कक्षों एवं भवनों की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही जयसमंद से आने वाली पेयजल आपूर्ति की लगभग 800 मीटर लंबी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की आवश्यकता भी बताई। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं ग्रामीण विधायक ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का प्रस्ताव रखा ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने पूर्व में स्वीकृत एवं वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने डबोक चैराहे पर डाक बंगले के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती ने विद्यालयों से संबंधित स्वीकृत कार्यों की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके। साथ ही उन्होंने हैंडपंप मरम्मत कार्यों के लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला कलेक्टर अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्ताव एवं सुझावों के आधार पर डीएमएफटी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डीएमएफटी की 12वीं शासी परिषद की बैठक आयोजित 250 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली प्राथमिकता राज्य सरकार से अनुमति के बाद अस्पताल में रिक्त पदों पर डीएमएफटी मद से चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ जिला अस्पताल में स्थापित होगी एमआरआई मशीन लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #Udaipur #DMFT #viralreelschallenge #vlog #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 4 जून। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की 12वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में डीएमएफटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ट्रस्ट की आय-व्यय, पूर्व बैठकों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के नवीन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला परिषद एसीईओ विरमा राम ने बताया कि बैठक में करीब 250 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बैठक में रखे गए। साथ ही गत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। डीएमएफटी मद अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक विभिन्न विभागों में करीब 1069 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल पर विशेष फोकस जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पूर्व में स्वीकृत कार्यों की लंबित तकनीकी स्वीकृतियां शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर आमजन को लाभ प्रदान करें। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां समाप्त होने से पूर्व शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्य पूर्ण करने का सुझाव दिया। डीएमएफटी से चिकित्सालयों के रिक्त पद भरने का मार्ग प्रशस्त बैठक में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने जानकारी दी कि राज्य सरकार से आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद डीएमएफटी मद से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने विद्यालयों में आवश्यक भवन, कक्षाकक्ष, पेयजल सुविधाओं तथा अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने डीएमएफटी मद से संसदीय संकुल स्थापना, ब्लॉक स्तर पर युवाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण, बावड़ियों के निर्माण, चारागाह विकास, आईटीआई में कौशल विकास केंद्रों के संचालन तथा एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार करने का सुझाव रखा। जोशी ने दिया सुरक्षित विद्यालय भवनों का सुझाव चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने पर बल देते हुए कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित भवन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विद्यालयों में जर्जर कक्षा-कक्षों एवं भवनों की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही जयसमंद से आने वाली पेयजल आपूर्ति की लगभग 800 मीटर लंबी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की आवश्यकता भी बताई। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं ग्रामीण विधायक ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का प्रस्ताव रखा ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने पूर्व में स्वीकृत एवं वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने डबोक चैराहे पर डाक बंगले के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती ने विद्यालयों से संबंधित स्वीकृत कार्यों की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके। साथ ही उन्होंने हैंडपंप मरम्मत कार्यों के लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्ताव एवं सुझावों के आधार पर डीएमएफटी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Girwa, Udaipur | Jun 4, 2026

उदयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर UIT की अलसुबह गीतांजलि मार्ग पर बड़ी कार्रवाई #udaipurnews - Girwa News