नौगढ़: नौगढ़ ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, चेहरों पर लौटी मुस्कान
नौगढ़ ब्लॉक परिसर मे आज बुधवार शाम 04 बजे को विकास खंड अधिकारी नौगढ़ व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह द्वारा क्षेत्र के तमाम दिव्यांगों को ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। तो वही ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उक्त कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।