पेण्ड्रा रोड गौरेला: मटियाडाड़ में युवक की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मटियाडाड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रामकुमार चौधरी की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत किया केस दर्ज,मामले में राजकमल उर्फ गोपी चौधरी और परमेश्वर प्रसाद चौधरी को किया गिरफ्तार,दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ।