जूना बोरिया में वन विभाग की कार्यवाही को लेकर आज दूसरे दिन भी विधायक थावरचंद डामोर एवं ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल वन विभाग धरियावद पर विधायक थावरचंद डामोर ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। साथ ही इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है।