बिंदकी: दूधी कगार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत दूधी कगार के समीप गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को उन्नाव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर में सवार अंशु श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी जमुआपुर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया।