शामली: शामली के खेडी बैरागी गांव में शिवकुमार का शव पहुंचा, परिजनों ने बाबरी पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | Jun 10, 2026 शामली के गांव खेडीबैरागी निवासी शिवकुमार की एक दिन पहले सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में पत्नी आकांक्षा के भाई और मामा द्वारा साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, क्योंकि वें चार महीने पहले हुई लव मैरिज से खुश नही थे। बुधवार को शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सुबह करीब 11 बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।